लिखा था इक पैग़ाम पिया के नाम
प्यार मोहब्बत और बातें थी तमाम
मेरी उल्फ़त से था वो बेहद अंजान
मगर दिल ने लिया था उसे अपना मान
अधरों पर आयी नहीं दिल की बात
कागज़ पर उकेर दिया सारे जज़्बात
किया था मैने अपने प्रेम का इज़हार
पढ़कर समझेगा वो मेरे मन का हाल
समय ने करवट बदली चल दिया चाल
हो गये ज़ुदा हम ना पहुंचा उन तक पैगाम
दिल में सिमट कर रह गये दिल के अरमान
सिसक कर दम तोड़ने लगे जो देखे थे ख्वाब
ठीठक कर रह गयी खड़ी हो गई मैं बेज़ान
जब मिला पैग़ाम देश की खातिर वो हुए कुर्बान
ये कैसा विधाता ने लिया है मेरा इम्तिहान
रह गया अधूरा चढ़ न सका मेरा प्यार परवान
रहुंगी कुवांरी आजीवन ना करूंगी विवाह
उनकी ही बनकर रहना मैने किया है स्वीकार
कर लिया है मैने अब उनके नाम का श्रृगांर
हर जनम,करूंगी मैं बस उनका ही इंतज़ार
स्वरचित-
रति सिंह (रिंकी)
मुबंई,महाराष्ट्र-
