अपनी व्यस्त इस जीवन से..
      फुरसत के.. दो पल चुरा लेती हूँ मैं...
छोड़ कर कलछी और चिमटा..
    कभी-कभी कागज़,कलम उठा लेती हूँ मैं
लिख कर मन के भावों को..
     कुछ क्षण.. खुद के लिए जी लेती हूँ मैं..
आसां नहीं है..ज़िम्मेदारीयों की तवा पर
         सपने को सेकना..मगर...
ख्वाबों और ख़यालो की..
    कभी-कभी पुलाव भी बना लेती हूँ मैं..
जीवन की चक्की में नित,
              अरमानो को पीसती हूँ मैं...
माथे का देखे न,कोई सिकन...
    आँचल से पसीना पोंछ लेती हूँ मैं..
कर्तव्यों को सदा निभाती हूँ..
       नदी की धारा बन नित बहती हूँ मैं..
हो जीवन में कैसी भी परिस्थितियां..
      कभी विफल ना होती हूँ मैं..
धैर्यता का ओढ़कर आवरण..
            सदा निडर बनकर रहती हूँ मैं..
आ जाए गर आँखों में कभी दर्द के आँसू..
        होंठो की मुस्कान से छुपा लेती हूँ मैं..
घर में गूंजे सदा खुशियों की लड़ियां..
     दरवाजे पर भी नज़र बट्टू का तोड़न..
            कसकर बांध देती हूँ मैं..
      
स्वरचित-
रति सिंह(रिंकी)
मुबंई-महाराष्ट्र