ऐ मेरे हमसफ़र सुनो न...;
जीवन के इस पथ पर लेती हूँ सपथ
निभाऊंगी प्रीत की रीत
इस जनम...उस जनम..हर जनम
कैसे कहूं कि...क्या हो तुम मेरे लिए..मेरी नज़र में..
मेरे सिंधूर की लाली हो तुम..
मेरे माथ की बिंदिया की चमक हो तुम..
केशों का परंदा तो गजरे की महक हो तुम..
मेरे अंग-अंग के हर श्रृंगार में तुम..!
तुम्हीं से तो है मेरे मुखमंडल की आभा..
और तुझ संग ही तो है ये जीवन की यात्रा..!!
उम्र के...हर पड़ाव पर दूंगी साथ..
इक-दूजे का पकड़ हाथों में हाथ..!!
कर्तव्यों का निर्वहन कर..
जिम्मेदारीयों से हो जाऐंगे मुक्त..
बच्चे भी हो जायेंगे अपने जीवन में व्यस्त..उस वक्त..!!
बनेंगे हम इक-दूजे का सहारा..
कर लेंगे अपने सुख-दुख का बँटवारा.
जिंदगी के भाग दौड़ में
जो दे न पाये प्रेम के पल इक दूजे को हम
हर उस पल को फिरसे
जी लेंगे हम संग-संग..
तुम बनकर आईना..
संवार देना मेरी बिखरी ज़ुल्फों को..
महका देना मोंगरे के गजरे से...
लगा देना माथ पर लाल बिंदी...
और सिंधुर से सजा देना मांग मेरा
पहना देना लाल चुड़ीयां..अपने बांहों का हार
अपनी अँजुरी में भरे मेरे मुखमंडल की आभा निहारना
और बताना कैसी लग रही मैं..
उम्र के बढ़ती हुई झुर्रीयों के साथ..
स्वरचित--
रति सिंह (रिंकी)
मुबंई-महाराष्ट्र

