किस्सा मशहूर सरेआम हो गये
तेरे इश्क में जब हम फ़ना हो गये

ज़िन्दगी जाने क्यों दगा कर गयी
दिल से दिल मिलाया फिर ज़ुदा हो गये

रंग रूप का कायल दुनिया ज़हां हो गया
सच्ची प्रीत निभाये वो लोग गुमसुदा हो गये

छल कपट का हिस्सा ये इश्क हो गया
हर पल मौत मरा जो प्रेम पर फ़िदा हो गये

अब तो मोहब्बत भी मौत का कुंआ हो गया
ज़िस्मानी चाह में ये इंसा क्या से क्या हो गये

दो दिन की चाहत में सब कुछ क़ुर्बान हो गया
छोड़ कर अपनो को जगत से रूसवा हो गये

जब होश आया तो जाना कैसा गुनाह हो गया
नज़रो से ना मिला नज़र ख़ुद से शर्मिदां हो गये

स्वरचित-
रति सिंह(रिंकी)
मुबंई-महाराष्ट्र