मेरी ग़ज़ल

तिरी यादों को हम कितना भी भुलाते ही रहें
जिद्दी हैं तिरी यादें,यादों में आकर सताते ही रहें

मिरी वफ़ाओं का तुने ख़ुब इनाम है दिया
नगमें प्रीत का गाकर दिल हम बहलाते ही रहें

रख दिया निकाल कर हाथ में दिल अपना 
तुम खिलौना समझ दिल संग खेलते ही रहे

समां की तरह तुम निशदिन जलते ही रहे
हम बन परवाना हरदिन संग तेरे जलते ही रहे

हाल मिरी मन का तुमसे बताया न गया
अश्कों से दामन को अपने हम भिगोते ही रहे

दिल में तो छुपाकर रखा है तेरी तस्वीर 
कागज़ पर जज़्बात लिखते और मिटाते ही रहे

हो सके तो कर लेना स्विकार मेरी मोहब्बत
उम्मीद का दिया मन में जलाते और बुझाते ही रहे 

चली इश्क की राह दुनिया की लोक लाज तज कर
प्रेम में बावरी होकर प्रेम धुन सुनते-सुनाते ही रहे

रति सिंह-(रिंकी)
मुबंई,महाराष्ट्र