ईर्ष्या की आग जलता जहान
मान दो तो मिलता अपमान
महफ़िल में छुपाते चेहरा नकाब से
नज़रंदाज़ी का चला अभियान
झुठे अहम में मुंह फुलाते
कहते ये ते है मेरा स्वाभिमान
दिल से दोस्ती निभा न सके
जाने किस बात का है अभिमान
दिल में पालते नफ़रत के अंगार
अधरों पर सजाते झूठी मुस्कान
दूसरों के मन को ठेस पहुंचाते
ख़ुद को समझ लेते भगवान
चंद अक्षर किताबी पढ़कर
समझते खुद को ज्ञानी महान
ख़ुद की वजूद को देकर अहमियत
औरों को निचा दिखाने को रहते परेशान
जानवरों जैसा करते व्यवहार
ख़ुद को समझते नेक इंसान
इक-दुजे की भावनाओं को देते घाव
जाने दिल में रखते ये कैसा अरमान
स्वरचित-
रति सिंह(रिंकी)
मुबंई-महाराष्ट्र
