धरती कहे पुकार कर..
हे मानव अब जागो तुम..
प्रकृति का कुछ ख्याल करो..
मेरे अस्तित्व को बचा लो तुम..
नदियाँ,पौधे,पेड़, पहाड़..
यही तो है मेरी पहचान..
वर्षा की जब बूंद गिरे..
सौंधी सी खूशबू मेरे आंचल से आये..
फूल पत्तियां सब इतराये..
हरियाली तो है मेरा श्रृंगार...
अब विनती तुमसे इतनी ही है..
हरा-भरा रखो खेत खलिहान..
पर्यावरण को न अशुद्ध करो..
शुध्दता का थोड़ा रखो ध्यान..
अपने स्वार्थ की लालच में..
मेरे सौंदर्य का ना करो विनाश...
अपनी ममता की छाया में,तुम सबको मैने पाला है..
मानव हो या हो जीव,जंतु तुम सब हो मुझको एक समान...
स्वरचित
रति सिंह(रिंकी)✍
Read more Earn more Learn more

