दिल से निभाते रहे हर बंधन रिश्तों के
जाने कैसे छूटा हाथ से धागे रिश्तों के
पकड़ रखा था कसकर डोर विश्वास का
टूटी डोर तो समझ आये भरम रिश्तों के
निगाहों में बसाकर देखा इक ख्वाब था
टूटा ख्वाब जो थे सपने सुनहरे रिश्तों के
बढ़ने लगी दूरियां जो मन से जुड़ा था
अब बोझ से लगने लगे संबंध रिश्तों के
हमारे दरमियां है नासमझी की दिवार
रस्में निभाकर कसमें खाए जिन रिश्तों के
मलहम भी ना लगा सके उन घावों पर
टुकड़ो में बिखरे दिल से जुड़े रिश्तों के
स्वरचित--
रति सिंह(रिंकी)--
