एक वादा किया था तुमसे,
बरसो पहले,
जब बाग़ान से हम,
कैरिया चुराया करते थे,
और पगडंडी पे,
रेस लगाते हुए,
तिराहे तक आजाते थे,
वहाँ लगे बरगद के पेड़ पर,
ट्री हाउस पे चढ़ कर,
खट्टी खट्टी कैरियो के साथ,
एक मीठा सा,
वादा किया था तुमसे,
रोज़ कुछ लिखने का,
तुम्हारे बारे में,
अभी भी उस वादे को निभा रहा हूँ,
मगर इस बार,
तहरीरे काग़ज़ों पर नहीं,
दिल के सफहों पे,
लिख रहा हूँ,
पढ़ सकोगी तुम...