मुझे मेरी जडों से जुदा मत करो,
वरना हर उखडे पौधे सी मैं भी मुरझा जाऊँगी..
अस्तित्व को अपनें ख़ोकर ना उसने किसी को कुछ दिया ना वो किसी को याद आया।
मुझे मेरी पहचान से जुदा मत करो,
वरना हर फटे पन्ने सी मैं भी तहस-नहस हो जाऊँगी..
लिखे हर अक्षर को फाड कर ना उसे कोई पढ पाया ना उस पर कोई फिर लिख़ पाया।
मुझे मेरे अक्स से जुदा मत करो,
वरना टूटे शीशे सी मैं भी टूट जाऊँगी..
बिख़रे टुकडों को ना कोई जोड पाया ना ही किसी को उसमें अपना अक्स नज़र आया।
दुनिया में अदब के रख़वालों!
बेटी हूँ मैं, तुम्हारी रिवाज़ों की ग़ुलाम नहीं..
मग़र ज़माने को ये बात ना समझ में आई ना ही कोई समझा पाया।
#रshmi