मैं खुद से बिछड़ भी जाऊं,
तुमसे बिछड़ ना पाऊंगी,
अपने मन की गहराइयों में,
सदा तुम्हें ही पाऊंगी।
वो एक लम्हा, जब चाहा था तुम्हें,
बहुत मन्नतों से पाया था तुम्हें,
बड़ा शुकुन था, जिन लम्हों में,
वो लम्हा, फिर कहाँ से लाऊँगी,
मैं खुद से बिछड़ भी जाऊं,
तुमसे बिछड़ ना पाऊंगी।
आदत सी है, नशा है तुम्हारा,
छुट नहीं सकता, वो रिश्ता है हमारा,
सफर भी तुम, और मंजिल भी तुम,
तुमसे रूठ कर, कहाँ जाऊँगी।
मैं खुद से बिछड़ भी जाऊं,
तुमसे बिछड़ ना पाऊंगी।
फुर्सत नहीं, किसी और की तलाश की,
तुम हो तो, चाहत नहीं किसी प्यास की,
ये नज़र ना बदली है, ना बदलेगी,
तमाम उम्र तुमको ही चाहूँगी ।
मैं खुद से बिछड़ भी जाऊं,
तुमसे बिछड़ ना पाऊँगी।
