तुम्हें शिकायत है मुझसे,
कि मै दूर जा रही हूँ तुमसे,
मैंने तो सिर्फ तुम्हें ही चाहा,
तुम्हीं ने प्यार जताना छोड़ दिया l

आँखें ख्वाब बुनती रही,
मै तो तुम्हें ही सुनती रही,
दिल बेकरार रहा तुम्हें सुनने को,
तुम्हीं ने कहना छोड़ दिया l

मैं तो खोई रही, तेरे ही प्यार में,
तुम्हीं ने बाहों में सोना छोड़ दिया l

आँखें तुम्हें ढूँढती रही,
दिल तुम्हें पुकारता रहा,
बिछुड़ गये तुम यू हमसे,
साथ रहकर भी, मनाना छोड़ दिया l

दिल पर छाएँ रहें, यादों के साएं
तुम पास होकर भी हुए पराये,
दूरी का दर्द सताता रहा,
आँखों ने आँसू बहाना छोड़ दिया l

मैंने तो, सिर्फ तुम्हें ही पूजा,
मेरे दिल में नहीं है, और कोई दूजा,
अपने दिल का राज, तुमसे कैसे कहूँ,
तुम्हें पाने के लिए, हमने जमाना छोड़ दिया l
naa