साया हू मैं तेरा, तू है मेरी बंदगी,
चाहूँगा हर पल तुझे, वादा तुझसे तोड़ना नहीं,
जो तू मेरे संग संग है
तुमसे ही तो हर रंग है l
तेरी वफ़ाएँ हैं, आरजू मेरी,
किस्मत से है तू, मुझको मिली,
चाहें करे कोई, तुझे मुझसे जुदा,
मोहब्बत रहेगी तेरी, सदा ही मेरी,
खुदा की मुझपे मेहरबानी हुई,
तुझसे खूबसूरत अब और क्या होगी कोई l
जो तू मेरे संग संग है
तुमसे ही तो हर रंग है l
तेरी आँखें है, दरपंन मेरी,
इन्हीं में है, मेरे सारे सपने कंही,
जी ना सकूँगा, मैं, तेरे बिना,
तुझसे है मेरी हर सांस जुड़ी,
चाहूँगा तुझे हर जन्म, यूं ही,
मिलोगी जो तुम मुझे, फिर किस्मत से कहीं l
जो तू मेरे संग संग है,
तुमसे ही तो हर रंग है l


