दर्शन दो , एक बार मुझे,
रखो मेरे प्रेम का मान,
मेरी पूजा से प्रभु,
तुम क्यों हो अंजान।

नयन बन जाते हैं दीपक,
अश्रु, गंगा जल,
प्रेम का रंग है गहरा,
और मन है उज्ज्वल।

मैं देखती हूँ, एकटक तुम्हें,
भूलकर, अपनी साँसे और प्राण,
तब लगता है, तुम यहीं हो खड़े
लिये वही मुरली की, मधुर तान।

मन्दिर के प्रांगण में खड़ी,
लेती हूँ बस तेरा ही नाम,
तब फैल जाती है, छितिज तक,
एक ही नाम, मोर मुकुट धारी,
तुम ही हो मेरे, घनश्याम।