मेरे रूह को तूने छुआ है,
मुझे इश्क़ तुझसे हुआ है,
मैंने दिल तुझको दिया,
तू जो मिला, तू जो मिला।

जब भी चाहा, तुझको चाहा,
जब भी माँगा, तुझको माँगा,

यह रिश्ता है जो, तेरा मेरा,
जैसे मैं साँझ और तू सवेरा,
यह होगा हर पल गहरा,
मैं तुझ में, तू मुझ में ठहरा।

लाख नज़र लगाये, कोई
दूर मुझको, तुझसे हटाये कोई,

तेरे हर साँस में बसी हूं,
तुझसे ही मै बनी हूँ
मैंने दिल तुझको दिया,
तू जो मिला, तू जो मिला