है तेरी सूरत बड़ी ही प्यारी,
जिस पर मैं सुध- बुध हारी,
है तुमसे प्रेम की डोर बंधी,
जनम जनम के तुम हो साथी।
कितने सारे संकल्प से,
पाया एक अनमोल मोती,
मन में ऐसे बसे हो,
जैसे तुम शिव, और मैं शक्ति।
हाँथो में हाथ यू ही रहें,
तेरा मेरा साथ यू ही रहें,
माथे पर बसंती साड़ी का घूँघट हो,
मेरे आँचल से तेरा प्यार बंधा रहें।
मेरे अंदर का प्रकाश हो तुम,
मेरे मन का विश्वास हो तुम,
तेरा साथ ही मेरी जीत है,
यही तेरी- मेरी प्रीत है।
