ना था तुमसे कोई पहले,
ना कोई तेरे बाद होगा,
मोहब्बत हर जन्म में,
तेरे ही साथ होगा l
बड़ी शिद्दत से चाहा है तुम्हें,
हो ही नहीं सकता, तुम्हें भूल जाऊं,
वफा में कितने भी मोड़ आएं,
हर बार, मेरे हाथ में, तेरा हाथ होगा l
ये दिल के रिश्ते, कभी टूटेंगें नहीं,
प्यार की छोटी- छोटी नोकझोक में रूठेंगें नहीं,
उम्र भर का सफ़र है, हम दोनों का,
इस सफ़र में सिर्फ, तेरे प्यार का रंग होगा l
प्रेम का तुमसे बंधा है, अटुट बंधन,
महके मेरा जीवन जिससे, प्रेम है तुम्हारा वो चंदन,
युं, मुश्किलों में, मेरा साथ दिया है तुमने,
तुम सा ना कोई दूसरा, सनम होगा l
मोहब्बत हर जनम में,
तेरे ही संग होगा l
