तेरा इंतज़ार, करते करते
चाँद मेरे आँचल में उतर आया है,
मैंने हर घड़ी अपने दिल को,
तेरे लिए तड़पता हुआ पाया है।
वक़्त गुजरता नहीं, शाम ढल रही है,
पल पल मुझे, तेरी जुदाई खल रही है।
एक एक लम्हा, न पूछो क्या कहर ढाती है,
तुझसे मिलने की आरजू, धड़कने मेरी बढ़ाती है।
डरती हू, कि कहीं, ये शाम न ढल जाये
कैसे पलकें मूंद लू, कहीं तू आके न चला जाए।
