मै सूर्यमुखी की कली,
तुम हो भंवरा श्यामल,
मै दिनकर सी पीली,
भंवरे तू काजल ही काजल l
प्रेम नहीं है तुम्हें मुझसे,
तुझे चाहिए सिर्फ मकरंद,
सूर्य है स्वामी मेरा,
उससे है मुझमें सुगंध l
भंवरे, मैं ना चाहूँ तेरे,
काले रंग में रंगना,
मुझको तो है दिनकर सा,
इस धरा पर चमकना l
तू है स्वार्थी भंवरा,
यहाँ- वहाँ मंडराये गा,
सूरज है मेरा सच्चा प्रेमी
मुझसे मिलने कल फिर आयेगा l
आलिंगन में, मै सूर्य के,
जी भर मुस्काउँ,
स्पर्श पाकर मै उसका,
सुंदर फूल बन जाऊँ l
