अर्धांगिनी तुम जीवनसंगिनी तुम,
मेरा मन जिस खुशबू से महके,
वो कस्तूरी हो तुम,
सजनी तुम हो तो, मैं हूँ l

मरता हूँ जो मैं तुम पर,
वो खूबसूरत अदा है तेरी,
ख्याल किसी और का नहीं आता,
तुम से ही वफ़ा है मेरी l

नाज़ है मुझे, तेरी वफ़ा पर,
तकदीर से, पाया है तुझे,
उम्र भर रहूँगा तेरा ही बनकर,
दूर होने ना दूंगा तुझे l

तू आवाज़ तो दे मुझे,
तेरे साथ हूँ हर पल खड़ा,
मुसाफ़िर हूँ तेरी ही मंजिल का,
तेरे साथ ही हर पल चला l

भूल सकता नहीं तुझे,
तू ईमान है मेरा,
एक बार एतबार तो कर,
हरदम साथ दूँगा तेरा l

सजनी, तुम हो तो, मैं हूँ l



Hardum