बड़े भाग्य से,
तुम्हें मैंने, राम के रूप में पाया l
मेरे मन पर,
सदा रही, तुम्हारे ही प्रेम की छत्र छाया l

प्रेम, आदर और सम्मान,
सब तुमसे मैंने पाया l
जिस पथ पर चले तुम,
वही पथ मेरे मन को भाया l

सुख में साथ दिया तुमने,
दुख में तुमको पहचाना l
जब दूर हुई मैं तुमसे,
तब तुम्हारे प्रेम को जाना l

तुमसे दूर होकर,
व्याकुल रही मैं, तुम बिन l
तुम्हारी ही प्रेम के लिए,
तरसती रही नित्य दिन l

पुनर्मिलन हुआ जब तुमसे,
मन मन्दिर में दीप जले l
हृदय खोलकर, प्रेम पथ पर,
हम दोनों साथ साथ चलें l

प्रेम दिया इतना तुमने,
निखर गया मेरा रूप l
जैसे, मैं तुम्हारी सीता,
और तुम राम स्वरूप l