प्रातः भ्रमण के समय,
हर रोज देखती हूँ,
आकाश में लालिमा छाई है,
सूर्योदय हो रहा है l

एक सुंदर जोड़ा,
हाथों में हाथ डालकर,
अपने आप में पूर्ण,
चले जाते हैं l

सोचती हूँ मैं,
कौन हैं ये दोनों l

जिनके प्रेम की महक,
फैली है फिज़ाओं में,
जिनके प्रेम की सुखद कल्पना,
घुल रही है हवाओं में l

गुजरती हूँ, झील के किनारों से,
देखती हूँ उसमें हम दोनों का प्रतिबिंब,
जैसे बदली से झाँक रहा है सूरज,
जैसे पुरुष का पौरुष,नारी का सौन्दर्य l

सोचती हूँ मैं,
कौन हैं ये दोनों l

जब देखा ध्यान से, उसे तो,
पूर्व परिचित पाया,
यह तो है मेरे और मेरे पति की,
सामीप्य की सुंदर छाया l

तब लगा, पतझड़ जा रहा है,
बसंत आ रहा है l

बैठें हैं हम दोनों, झील के किनारे,
प्रसन्न और अति संतुष्ट,
एक दूसरे को निहारते हुए,
अपलक और निशब्द l