खो ना जाऊं दुनिया के भीड़ में,
थामें रखना मेरा हाथ ,
अकेली ना हो जाऊं मैं,
छोड़ना ना मेरा साथ।
अनजान राहों पर,
कभी खोना नहीं है।
मुझे तुमसे जुदा होना नहीं है।
धूप छांव सा प्रेम है मेरा,
रूठ जाऊं तो मना लेना,
सुनसान राहों पर भटक जाऊं तो,
आवाज़ देकर बुला लेना।
घनी रात के अंधियारे में,
कभी खोना नहीं है।
मुझे तुमसे जुदा होना नहीं है।
युगों _युगों तक तुमको मांगा,
तुम्हारी ही कि है मैंने कामना,
सब छोड़कर, बांधा प्रेम डोर तुमसे,
तुम्हारा प्रेम ही है , मेरी साधना।
इस साधना में विघ्न,
कभी पड़ने देना नहीं है।
मुझे तुमसे जुदा होना नहीं है।
