मेरी आशिक़ी तुमसे, मेरी शायरी तुमसे, मेरी वफा तुमसे, मेरी खुमारी तुमसे वफा की सारी हदें, दिल की बेकरारी तुमसे, मेरी आशिकी तुमसे। वो मेरी डायरी के पन्नों में, तुम्हारा ज़िक्र, और उन ज़िक्रो में, तुम्हारा ही ख्याल, उन ख्यालों की बेख्याली तुमसे, मेरी आशिक़ी तुमसे। वो पर्दों के हिलने से, मेरा बेचैन होना, वो मेरे माथे से दुपट्टे का सरकना, उस दुपट्टे की खूबसूरती तुमसे, मेरी आशिक़ी तुमसे। वो सपनों में तेरा आना, फिर आकर न जाना, मुझे रात भर सताना, उस रात की बेकरारी तुमसे, मेरी आशिक़ी तुमसे।