माँ का स्वाभिमान हो तुम,
मेरे चारों धाम हो तुम,
कितना गहरा यह है प्रेम,
इस प्रेम की पहचान हो तुम।
चंदन सी खुशबू है, बातों में,
सुख का एहसास है, मुलाकातो में,
मेरे जीवन के सारे आनंद का,
कारण और समाधान हो तुम,
माँ का स्वाभिमान हो तुम।
तुम्हारा स्पर्श, पावन तीर्थ सा,
तुम्हारी खिलखिलाहट, मधुर गीत सा,
मेरे हृदय के वीणा के तारों का,
उन्मुक्त गान हो तुम,
माँ का स्वाभिमान हो तुम।
भोर का तारा, रात की शशि हो,
अंतरमन में, तुम ही बसी हो,
मन को शीतल करने वाली,
अधरों की मुस्कान हो तुम,
माँ का स्वाभिमान हो तुम।
