खूब खिली, महुआ की कली,
महके राहें, महके आँगन, महके गली गली l
हसीन फूल, महकती कलियाँ,
चुनती फिरू, मैं गालियाँ गालियाँ l
ये झूमती हवा, ये गुनगुनाती फिज़ा,
चैत्र की धूप, देती है, हर वक़्त सज़ा l
पर फिर भी अपनी खुशबू से,
तुम मुझे खींच लाती हो,
मेरे हाथ के साथ साथ,
मेरे मन को भी, महका जाती हो
मेरा और तेरा, बहुत पुराना नाता है,
तेरी खुशबू से मुझे, कोई जुदा नहीं कर पाता है l
मेरी सखी सहेलियाँ देती है मेरा साथ,
घर आँगन में लगा है महुआ का अंबार l
जब मै आँचल में भर लाती हूँ फूल हजार,
करती हूँ शुक्रिया, प्रकृति तेरा बार बार l
