पुराने खतों से तुम्हारी खुशबू आती है,
सुनहरी यादें मन को लुभाती है,
भींगी भींगी सर्द हवा, दिल में दर्द जगाती है
कैसे कहूँ, तुम्हारी याद आती है !

पायल की छमछम, रातों को जगाती है,
पता नहीं, नींद किस बात कि दुश्मनी निभाती है,
करवट बदलते बदलते रात गुजर जाती है,
कैसे कहूँ, तुम्हारी याद आती है!

प्यार का मौसम है और यादों में तुम,
रातें दिलकश है, और ख्बाबों में तुम,
बाहों में आने को, ये गोरी मचल जाती है,
कैसे कहूँ, तुम्हारी याद आती है!