अपने मन मन्दिर में,
तुम्हें ही बैढाया,
प्रेम है मेरा राधा जैसा,
तुम्हें कृष्ण सा पाया।

नयनों में भर कर प्रेम,
अधरों से कहती हूँ,
प्रेम है मेरा गंगा सा,
तुम्हारे हृदह में बहती हूं।

अनूठा है प्रेम मेरा,
कहने में हिचकीचाती
पर अपने मन- मन्दिर में,
नित्य तेरी करू आरती।

शिकवा नहीं जहां से कोई,
जब से तुम्हें है पाया,
वादा है जन्मों- जन्मो तक,
रहूँगी तेरी जीवन साथी।