यह खूबसूरत नयन, ये दिलकश रात,
उफ़, काश आप होते हमारे साथ।

सो गई मेरी नज़र, तक तक राहें तेरी,
ए हवा अब तुम ही लाओ कोई सौगात।

बुझने लगे हैं चिराग, शमा से तेज जलता हुस्न,
बेकरार है, भींगे आपके प्यार में, आये सुकून।

ढलती है रात, दूर जा रहे हैं तारें
चैन छिन गया, लुट गई हैं करारे।

अपने मेहबूब, के इंतज़ार में,
ये आँखें भींगी शबनम में, ।
अब आ भी जाओ जान, चाँदनी आके चली गई,
हम नहीं थके, पर रात थक गई।