तुमसे मिली निगाहें, तो शर्म से झुख गई l
पलभर के लिए, जैसे धड़कन रुक गई l
हुस्न पर ग़जब का निखार आ गया l
तेरे हर अंदाज़ पर प्यार आ गया l

दिल में है अब बसेरा तुम्हारा,
तुम आये हो लेकर एक नया सवेरा l

रंग भर दिया है जीवन में प्यार का,
चारों तरफ है मौसम बहार का,
आँखें अब हसीन ख्वाब बुनती है l
धड़कने अब एक नयी धुन सुनती है l

दिल में है अब बसेरा तुम्हारा,
तुम आये हो लेकर एक नया सवेरा l

तुम्हारी बाहों में, हुस्न और इश्क़ दोनों साथ है l
तमाम उम्र जवानी का एहसास है l
मेरे नींद, मेरे ख्वाब, सब तुम्हारे हुए l
चाहा इतना कि तुम मुझे जान से प्यारे हुए l

दिल में है अब बसेरा तुम्हारा,
तुम आये हो लेकर एक नया सवेरा l