दोस्ती को किस पैमाने में तोलु,
इसका कोई जबाब नहीं।
वक़्त के साथ है, दोस्ती का सफ़र,
जुदा होने का सवाल नहीं।
लहू सा सुर्ख है इसका रंग,
इस रंग की कोई मिसाल नहीं।
वक़्त के साथ और गहरा होगा,
फिका कर दे कोई इसे, मज़ाल नहीं।
वक़्त गुजर जाता है, बातों बातों में,
इस रिश्ते जैसा, किसी का अंदाज़ नहीं।
दोस्त साथ हो अगर, हरदम यादों में,
तो फिर किसी और का ख्याल नहीं।
जिस दोस्ती को रखा है, दिल में संभाल कर,
किसी और में वो बात नहीं।
मोहब्बत चार दिन, की, दोस्ती उम्र भर की,
इस रिश्ते सा, कुछ भी, लाजबाब नहीं।
