ये नज़दीकियां
आँखों से आँखों की नज़दीकियां,
इन्हीं में पाया, दो जहां,
ये नज़दीकियां,
दो दिलों की नज़दीकियां l

रब से क्या पूछूँ,
अब ना कोई सवाल है l
तुझको पाके पाया सबकुछ,
अब ना कोई मलाल है l

छुए मुझे हर पल,
तेरे प्यार की परछाइयाँ,
ये नज़दीकियां,
ये नज़दीकियां,
दो दिलों की नज़दीकियां l

मेरे चेहरे पर, तेरे लब हैं,
इतना करीब आ गए हो तुम l
प्यास बुझाई है, तुमने दिल की,
नशा सा छा गए हो तुम l

रिझाएँ मुझे हर पल,
तेरी आँखों की मद- मस्तियाँ l
ये नज़दीकियां,
ये नज़दीकियां,
दो दिलों की नज़दीकियां l

खुशबू तेरी, मेरी सांसों में बसी है,
यू, बाहों में समाएं हो तुम l
चंद घड़ियाँ नहीं, हमेशा के लिए,
पास आ गए हो तुम l

तड़पाएँ मुझे हर पल,
तेरी दिल की बेकरारियाँ,l
ये नज़दीकियां,
ये नज़दीकियां,
दो दिलों की नज़दीकियां