आज मेरे क्लास का एक बच्चा,
स्कूल नहीं आया है l
दोस्तों ने कहा, वह
धान रोपने गया है l

कहना मुश्किल है_
क्या, वह अपनी मर्ज़ी से गया है,
या उसकी मजबूरी है l
अगर मजबूरी नहीं है तो,
फिर पढाई से क्यों दूरी है l

मेघ गरजता है, लेकिन
उसके आवाज से नहीं डरता है l
मुसलधार वर्षा में भी,
वह धान रोपता है l

एक सप्ताह बाद, _
आज वह स्कूल आया है l
खेतों की, मस्ती में झूमते गाते बच्चों की
आपबीती वह सुनाया है l

ना थी उसकी मजबूरी,
ना थी पढाई से दूरी,
उसने तो सदा अपने पिता का,
धान रोपने में हाथ बटाया है l