बीता हुआ कल ना लौट सका,
तुम ना लौट सके, तेरा प्यार न लौट सका
कई पतझड़ आ कर चले गये,
कई बहारें फिर आई,
बहारों के साथ तुम्हारी याद लौट आई,
पर यादों के साथ तुम ना लौट सके l
बीता हुआ कल ना लौट सका
तुम न लौट सके, तेरा प्यार ना लौट सका
तुम्हारा साथ अब ख्याल ही रह गया,
तुमसे कुछ शिकवा करते, इसका मलाल ही रह गया,
सावन ने दिल में हुक उठाई,
पर मौसम की तरह, मेरा प्यार ना बदल सका
बीता हुआ कल ना लौट सका,
तुम ना लौट सके, तेरा प्यार ना लौट सका l
तुमसे मिलने की तमन्ना में जीये जा रहे हैं,
अश्कों को अपने पीये जा रहें हैं,
दिल तड़पता है तुम्हें याद करके,
पर तेरे आने का ख्याल मेरे दिल से ना लौट सका l
बीता हुआ कल ना लौट सका,
तुम ना लौट सके, तेरा प्यार ना लौट सका l
