मेघ की प्यास नहीं मुझे,
मेरे लिए बरसात की एक बूंद
ही काफी है l

क्या करूँगी लेकर सारा उपवन,
मेरे लिए तो एक सुमन ही काफी है l

जिस पवन को न कभी देखा, न पहचाना,
उसे क्या खोना, क्या पाना,
जिसके साथ एक एक लम्हा,
गुजारा है मैंने,
उसकी हल्की सी छुवन ही काफी है l

मेरे लिए बरसात की एक बूंद
ही काफी है l

जिस कस्तूरी को मचले मेरा मन,
जिसके लिए भटकू वन वन,
जिस पिया को जन्म जन्म,
चाहा है मैंने,
उसकी हल्की सी एक सुगंध,
ही काफी है l

मेरे लिए बरसात की एक बूंद
ही काफी है l