सावन भिगो गया गेसू साजन उसे सवार दो 

बेखबर हूं खुद से और मुझे प्यार दो 


पावस ऋतु आंगन में आया सावन संग मन रास रचाया 

बन बादल आवारा भटकूं रिश्तो में बांध लो 

बेखबर हूं खुद से और मुझे प्यार दो 


प्रीत का रंग बूंदों नें घोला मोर पपीहा बन मन डोला

मलय पवन बन उड़ उड़ जाऊं सांसों में समा लो

बेखबर हूं खुद से और मुझे प्यार दो

--रश्मि किरण