कविताएं हमारे मन का आईना होती हैं
कविताएं भावनाओं में पिरोए मोती होती हैं
कविताएं अनकहे शब्दों का भाव होती हैं
कविताएं मनचाहे शब्दों का जाल होती हैं
कविताएं गुदगुदाने का तरीका होती हैं
कविताएं मुस्कुराने का सलीका होती हैं
कविताएं प्रेरणा और उत्साह का श्रोत होती हैं
कविताएं सभी रसों से ओत प्रोत होती हैं
कविताएं अपनो को मनाने का बहाना होती हैं
कविताएं कभी महफिल सजाने का ठिकाना होती हैं
कविताएं हमारे बचपन का संगीत होती हैं
कभी प्रेमपत्र में मिलने वाला प्रणय गीत होती हैं
