भारतीय समाज के कुछ विकृत मानसिकता वाले वर्गों की सोच
लड़की को लड़की रहने दो 
उसे दुर्गा नही बनाना है
नही बनाना मनु उसे
उसको पराए घर जाना है
क्यों सीखनी आत्मरक्षा
रक्षक पिता और भाई हैं
मन मे कूट कूट कर भर दो
तू पुरुष हित आई है
पुरुष समाज की सेवा करना
धर्म यही सखलाता है
तब भी पुत्री बहन पाकर
ये पुरुष समाज डर जाता है


बेटी को शिक्षित बनाने के साथ ही आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाएं