उमंगे भी ले लो जवानी भी ले लो
मुहब्बत की चाहो निशानी भी ले लो
तुम्हें प्यार करने की ख़्वाहिश जो की है
हमारी यह ख़्वाहिश पुरानी भी ले लो
अगर चाहतों का बरसता है बादल
तुम उससे मुहब्बत का पानी भी ले लो
अगर दिल की दुनिया हो बेचैन तेरी
तुम हम से हमारी जवानी भी ले लो
यह ख्वाबों की दुनिया नसीबों की दुनिया
यह दुनिया की सारी कहानी भी ले लो