क्या कुछ नया है

तेरी यादों की बस्ती में

कुछ ख्वाहिशें अकेली सी

कुछ ख्वाब भी अधूरे से

तेरी बात भी अधूरी सी

वो लफ़्ज़ बिखरे बिखरे से

सुखी हुई स्याही में

वो लफ़्ज़ अधूरे भीगे से

तेरी तसवीर के इन रंगों में

कुछ रंग भी अधूरे से...


-Rashid Ali Ghazipuri