उन कदमो की आहट पीछे छोड़ तो आये हैं

बस कुछ लम्हों की रेत समेट लाये हैं

कुछ भीगी सी सुखी सी वक्त की टहनियाँ तोड़ लाये हैं

उनमे लगे कुछ यादों के हरे पत्तों को भी समेट लाए हैं

और आदतन लग जाते हैं कुछ नया कर गुज़रने को

फिर पुराने पन्नों पर नयी स्याही से कुछ पुरानी यादें उकेर आतें हैं...


-Rashid Ali Ghazipuri