कुछ रौशनी समेट ली है
कुछ यादे भी ले आया मैं
आस बस है तेरे दीद की
कुछ बातें भी ले आया मैं
बैठेंगे और बात करेंगे
कुछ किस्सों को याद करेंगे
तेरी जुल्फों में उलझे
उन फूलों की बात करेंगे
कुछ रौशनी समेट ली है
कुछ यादे भी ले आया मैं
बस बैठेंगे और बात करेंगे
-Rashid Ali Ghazipuri

