कुछ करवटें वक्त लेता है

कुछ यादें सिमट आती हैं

बेवज़ह यूँही तेरी बात निकल आती है

कुछ ओस की बूँदें फिर से ज़मीन पर गिरती हैं

कुछ सूखे गुलाब किताबों में फिर से खिल उठते हैं

फ़िर से वही तेरी इश्क़ की ख़ुशबू आती है

ख़ुद-ब-ख़ुद मैं सोचूं कि ख्वाब में हूं

फिर आंख खुलते ही तू नजर आती है...


-Rashid Ali Ghazipuri