क्या-क्या रोकोगे, क्या-क्या तबाह करोगे

धड़कनो को भी अब क्या बेवज़ह कहोगे

जो आग लगायी है तुमने वो आग ही तो है

हज़ार घर भी जले और तुम उसे धुआँ कहोगे

बहाने बनाओगे हज़ार और भिड़ में भी चलोगे

मौत की तस्करी करोगे फिर उसे शिफा कहोगे

हज़ार चेहरे बदल लिए हैं फिर उसे वफ़ा कहोगे...

कौन हो तुम और खुद को क्या कहोगे

शैतान की है फितरत और खुद को इंसान कहोगे ?



-Rashid Ali Ghazipuri