इश्क़ की सिफ़त समेटने चला हूँ मैं,

बुझा हुआ धुंआ और कुछ आग सा हूँ मैं

फरेब की ये आदमियत के झुरमुटों में मैं

बुझा बुझा चराग सा कुछ जला हूँ मैं

सफर अभी शुरू हुआ मंज़िलें हैं लापता

कुछ तरफ है रौशनी हर तरफ धुआं धुआं...


-Rashid Ali Ghazipuri