आग़ाज़े मुहब्बत क्यूँ हो

परवाज़ दिलो का क्यूँ हो,

पर कुतरे ही जाते हैं

फिर अंजामे मुहब्बत क्यूँ हो,

ना समझ नहीं बे समझ है दिल

समझ कर भी ना समझा है,

हर बात पे ज़िद ये करता है

न समझा है न समझा है,

एक बार मुहब्बत इसपर छायी

खुशियों की बदली ले आयी,

बदली की ये कैसी काय

रूप तो इसका खूब सुहाया,

फिर ना जाने बात हुई क्या

कैसी बदलती इसकी माया,

पास जो जाके इसको देखा

कुछ ना पाया कुछ ना पाया,

दिल को ऐसा धक्का आया

आँखों में समंदर लहराया,

झूठी है सब प्रीत यहाँ की

झूठी है सब रीत यहाँ की,

दूर जाके हम ऐसे खोये

अँधेरों में हम खूब थे रोये,

उम्मीदों की सब सिमटी राहें

अंधेरों की पसरी बाँहें,

रौशनी की एक झलक न पायी

अँधेरी थी ऐसी गहराई,

फिर ये कैसी बिजली कड़की

अंधेरों में आ वो धमकी,

फैली रोशनी कोने कोने

मिट गये सारे रोने धोने,

ओह ये कैसी पाक रोशनी

दिल का कोना कोना चमका,

दिल में ऐसी आस उठी रे

इसमें कैसी आग लगी रे,

इस बार दिल ने ना धोखा खाया

ये पाक मोहब्बत हमने पाया,

अब न कोई पर कुतरेगा

ना ही कोई देख पायेगा,

बिन कहे वो सुन लेता है

खुशियों से वो भर देता है,

दिल में ऐसी प्यास जगी रे

उसको पाने की राग लगी रे,

उसके धुन में ऐसा डूबा

सब कुछ भूला, सब कुछ भूला,

कोई नहीं बस एक है वो

सबका मालिक, सबका मालिक.



-Rashid Ali Ghazipuri



Composed year OCTOBER 26, 2015