तजगे मे आओ यादों
शामिल हो जाओ
कुछ तुम अपनी कहो
कुछ मेरी सुन जाओ
अजुंमन मे तुम हो मै हुँ
और ये तन्हाई है
कुछ दर्द तुम समेटो
कुछ ख़ुशियाँ बिखराओ
रतजगे मे आओ यादों
शामिल हो जाओ
आओ कुछ कश लगा ले
थोड़ा जाम छलकायें
कुछ ज़ख़्मों को तुम भुला दो
कुछ गम हम भूल जाये
रतजगे मे आओ यादों
शामिल हो जाओ
पीले पड़े काग़ज़ वो सारे
बिखरे पड़े है। बिस्तर पर
आओ अब उनको समेटो
उन्हे फिर से पढ़ जाओ
कुछ शब्दो को मिटा दिया है
कुछ को हाशिये पे लिया है
कुछ शब्दो पे थी जो अनबन
उनको सुलझा जाओ
रतजगे मे आओ यादों
शामिल हो जाओ
कुछ तुम अपनी कहो
कुछ मेरी सुन जाओ