नँ था कोई जब मेरा,
मुझको अपना कहने को।
वो तुम ही थे जो दी जगह,
दिल में अपने रहने को।

जिस दर गया ठुकराया गया,
हर बार यही दोहराया गया।
हर मुमकिन ज़ुल्म हुए मुझपर,
और ख़तावार भी ठहराया गया।

नँ थी कोई जब दवा,
ज़ख्म मेरे भरने को।
वो तुम ही थे जो दी वजह,
हर ग़म को मेरे सहने को।

थीं मंज़िलें धुआँ-धुआँ,
कोई हमसफ़र नँ रास्ता।
बस ग़म-ए-दिल मेरा,
निभा रहा था वास्ता।

नँ था कोई जब रहनुमा,
मेरी सरपरस्ती करने को।
वो तुम ही थे जो दी रज़ा,
साए में अपने चलने को।

                       रंजीत रंजन"मुनहसिर"