झूठा एक ख़्वाब सा।
तेरा प्यार शराब सा।।
अकड़ देख कर लगे।
वो कहीं का नवाब सा।।
मेरी आँखें सवालिया।
तेरा देखना जवाब सा।।
अदाओं में तो उसकी।
नशा कच्ची शराब सा।।
जब से हुआ है इश्क।
मेरा बिगड़ा हिसाब सा।।
मेरे दिल में है लावा।
कोई छिड़के आब सा।।
तू पढ़ ले तो सफल।
मेरा जीवन किताब सा।।
आँखे मिले तो कैसे।
मैं ज़मी तू आफ़ताब सा।
जब मुझसे तू रुठे।
संगीत जले तेज़ाब सा।।