रात भर करवटें बदलते हैं

दिल में अरमां कई मचलते हैं।


मैं इस से भाग के कहाँ जाऊँ 

ग़म मेरे साथ-साथ चलते हैं।


मैं पत्थरों सा हो गया यारों 

मुझमें अब फ़ूल नहीं खिलते हैं।


ढूँढ लाओ कोई दवा दूजी

हम कहीं इश्क़ से बहलते हैं।


क़ैद में बीत गई अब सदियां

अब अपने-आप से निकलते हैं।


दिल में जो ख़्वाब सर उठाए कोई

उसको बेरहमी से मसलते हैं।


हम तो बेज़ार ख़ुद से हैं “साहिल”

हम तो बस ज़हर ही उगलते हैं।